Wednesday, January 30, 2019

प्रोबायोटिक खानाः कितना हेल्दी, कितना रिस्की

इन दिनों प्रोबायोटिक को कई बीमारियों का इलाज बताकर प्रचारित किया जा रहा है.

मोटापे से लेकर दिमाग़ी बीमारियों तक के इलाज के लिए प्रोबायोटिक को रामबाण दवा के तौर पर बताया और खाया जा रहा है.

प्रोबायोटिक खाने की मदद से हमारे पेट में पल रहे जीवाणुओं और कीटाणुओं की आबादी को ताक़त देने का काम भी लिया जा रहा है.

ख़ास तौर से एंटीबायोटिक दवाएं लेने के बाद, जब हमारे पेट के कई कीटाणु मर जाते हैं, तो प्रोबायोटिक खान-पान लेने की सलाह दी जाती है.

इसके पीछे तर्क ये दिया जाता है कि एंटीबायोटिक से नुक़सान पहुंचाने वाले कीटाणुओं के साथ शरीर के लिए फ़ायदेमंद कीटाणु भी मर जाते हैं.

अच्छे जीवाणुओं की वापसी
इससे हमारी आंतों में पलने वाले सेहत के लिए मुफ़ीद कीटाणुओं को दोबारा आबाद किया जा सकता है.

भले ही ये बात तार्किक लगे, मगर अब तक इस बात के ठोस सबूत नहीं मिले हैं कि प्रोबायोटिक खाना आपकी आंतों में अच्छे जीवाणुओं को वापस ला सकता है.

बल्कि कई रिसर्च तो ये इशारा करते हैं कि प्रोबायोटिक खाने से आंतों में अच्छे कीटाणु दोबारा आबाद होने में देर ही हो जाती है.

असल में प्रोबायोटिक हर विशेषज्ञ के लिए अलग-अलग मायने रखता है. जैसे वैज्ञानिकों के लिए ये छोटे जीवों का एक नमूना होता है, जो हमारे पेट में रहते हैं.

मगर, सुपरमार्केट में बिकने वाले प्रोबायोटिक उत्पाद इस परिभाषा के खांचे में फिट नहीं बैठते.

जब रिसर्च के लिए कीटाणुओं के नमूने लिए जाते हैं, तो ये नमूने हर प्रयोगशाला के हिसाब से बदल जाते हैं.

यानी आप किसी एक नमूने को ही असली प्रोबायोटिक नहीं कह सकते हैं.

रैंड कॉर्पोरेशन के सिडने न्यूबेरी कहते हैं, 'दिक़्क़त ये है कि हम प्रोबायोटिक के किसी ख़ास नमूने को ही आदर्श नहीं कह सकते.

किसी के लिए वो कारगर हो सकता है, तो किसी के ऊपर कोई असर करने में नाकाम रह सकता है.'

सिडने न्यूबेरी ने क़रीब 12 हज़ार मरीज़ों पर की गई 82 रिसर्च की तुलना की. उन्होंने पाया कि प्रोबायोटिक लेने के कुछ फ़ायदे तो होते हैं.

जैसे वो एंटीबायोटिक खाने के बाद होने वाली दस्त रोकने में मदद करते हैं. लेकिन, इसमें कौन से बैक्टीरिया कारगर रहे, ये पक्के तौर पर बता पाना मुश्किल होता है.

प्रोबायोटिक लेना सुरक्षित है या नहीं, ये बताने के लिए कोई अच्छी रिसर्च अभी नहीं हुई है. ऐसा माना जाता है कि प्रोबायोटिक खाने से नुक़सान नहीं होगा.

लेकिन, ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जब प्रोबायोटिक खाने से लोगों को नुक़सान हुआ. कई लोगों के ख़ून में फफूंद फैल गए.

इसराइल के वीज़मैन इंस्टीट्यूट ऑफ़ साइंस में हाल ही में एक तजुर्बा किया गया.

इसमें पाया गया कि सेहतमंद लोगों ने भी अगर एंटीबायोटिक खाने के बाद प्रोबायोटिक उत्पाद लिए, तो उन्हें नुक़सान हुआ.

उन्हें अपना पेट दोबारा ठीक करने में काफ़ी मशक़्क़त करनी पड़ी. इस रिसर्च की अगुवाई एरान एलिनाव ने की थी.

उन्होंने 21 लोगों को अलग-अलग तरह की एंटीबायोटिक क़रीब हफ़्ते भर तक खिलाई. इसके बाद उनके पेट और आंत की पड़ताल की गई.

No comments:

Post a Comment

肺炎疫情:感染新冠病毒康复所需时间及其长远影响

新冠病毒去年底开始从动物身上传染给人类。到目前为止, 香港自去年 色情性&肛交集合 爆发“反送中 色情性&肛交集合 ”抗议后政府首次有问责官员 色情性&肛交集合 人事调动,政制及内地事务局局 色情性&肛交集合 长聂德权被平调 色情性&肛交集合 接替罗智光出任 色情性&肛交集合 ...