Tuesday, January 22, 2019

पाकिस्तानः लाहौर में क्यों लगी 'शैतान' की मूर्ति?

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की राजधानी लाहौर में हाल ही में लगायी गई एक मूर्ति चर्चा और दिलचस्पी का केंद्र बनी हुई है.

ये मूर्ति कुछ हद तक डरावनी भी है और इसे लेकर सोशल मीडिया पर भी चर्चा है.

सुरमई रंग की 16 फ़िट लंबी ये मूर्ति लाहौर के संग्रहालय के दरवाज़े पर लगाई गई है. इस मूर्ति को लगाए जाने के बाद से ही लोग पूछ रहे हैं कि ये किसकी मूर्ति है और क्यों लगाई गई है?

इस मूर्ति को शैतान की मूर्ति भी कहा गया. विवाद बढ़ा तो लगाए जाने के चंद दिन बाद ही इसे हटा भी दिया गया.

चीमा ने हाल ही में पंजाब यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ़ आर्ट्स एंड डिज़ाइन से स्नातक पूरा किया है और ये मूर्ति उनकी स्नातक परीक्षा का अंतिम थीसिस वर्क था.

चीमा ने बीबीसी को बताया, 'इस किरदार को बनाते हुए मेरे ज़ेहन में शैतानियत का कोई ख़्याल भी नहीं था. दूसरी बात ये कि अगर इसे शैतान बोला जा रहा है तो शैतान तो किसी ने भी नहीं देखा, तो फिर इसे क्यों शैतान का नाम दिया जा रहा है?'

उन्होंने कहा, "ये एक ख़्याली किरदार है और इसको एक किरदार ही रहना चाहिए. जैसे कार्टून किरदार होते हैं उसी तरह ये भी एक किरदार है."

चीमा ने कहा कि उनकी थीसिस का शीर्षक फेरोसिटी यानी दरिंदगी या वहशीपन था.

उन्होंने कहा कि, "मेरे थीसिस वर्क की आर्ट स्टेटमेंट ये थी कि जब कोई इंसान सही रास्ते पर चलना छोड़ देता है तो वो इतना वहशी हो जाता है."

चीमा के मुताबिक फ़ाइबर ग्लास से बनी इस सौलह फ़िट लंबी कलाकृति को बनाने में उन्हें पांच महीनों का वक़्त लगा.

लाहौर संग्रहालय की एक नुमाइश होनी थी जिसके लिए छात्रों की बनाईं गईं कलाकृतियां वहां मंगाईं गईं थीं. चीमा ने भी अपनी ये कलाकृति वहां भेजी थी.

एक स्थानीय पत्रकार ने जब इस मूर्ति की तस्वीर को ट्वीट करते हुए लिखा कि 'हैलो फ्रां लाहौर' तो इसे लेकर सोशल मीडिया में चर्चा शुरू हो गई.

बहुत से लोगों ने ये जानना चाहा कि ये शैतानी मूर्ति संग्रहालय के बाहर क्यों लगायी गई है.

बात यहां तक बढ़ गई कि स्थानीय अधिवक्ता इसे हटवाने के लिए लाहौर हाई कोर्ट तक पहुंच गए.

No comments:

Post a Comment

肺炎疫情:感染新冠病毒康复所需时间及其长远影响

新冠病毒去年底开始从动物身上传染给人类。到目前为止, 香港自去年 色情性&肛交集合 爆发“反送中 色情性&肛交集合 ”抗议后政府首次有问责官员 色情性&肛交集合 人事调动,政制及内地事务局局 色情性&肛交集合 长聂德权被平调 色情性&肛交集合 接替罗智光出任 色情性&肛交集合 ...